छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तंत्र मंत्र का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की फोटो पर काला जादू और तंत्र-मंत्र किया जा रहा था जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को हुई।

पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है जबकि तंत्र-मंत्र की क्रिया में शामिल चीन युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
देर रात श्मशान घाट पहुंचे थे 4 लकड़े
मामला सीपत थाना क्षेत्र के देवरी गांव स्थित मुक्तिधाम का है। शुक्रवार देर रात चार युवक काला जादू और तांत्रिक क्रिया करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। 4 लड़के छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। देर रात श्मशान घाट में पूजा की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। वहां लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि 3 अन्य साथी मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस की टीम को श्मशान घाट पर मरी मछली, नींबू, सिंदूर, नारियल और पूजा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सामग्री के साथ चीफ जस्टिस की फोटो मिली है।
जमानत के लिए कराई थी पूजा
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पकड़े गए युवक ने कहा कि वह इन बातों पर विश्वास नहीं करता है। वह पढ़ा लिखा है। उसका एक रिलेटिव जेल में है। उसकी जमानत के लिए यह तांत्रिक पूजा की गई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक सोशल मीडिया के जरिए एक कथित तांत्रिक के संपर्क में आया था।
बताया जा रहा है कि उस तांत्रिक ने आरोपी के रिश्तेदारों से कहा था कि श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करने से जेल में बंद उनके रिश्तेदार को जमानत मिल सकती है।
रिश्तेदार की जमानत के लिए कराया गया काला जादू
तांत्रिक के कहने पर युवकों ने किया था तंत्र-मंत्र
श्मशान घाट में पुलिस को मिली मछली और नीबू
पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है पुलिस
चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना
पूछताछ में यह भी पता चला है कि युवक का रिश्तेदार चाकूबाजी के केस में जेल में बंद है। जमानत के लिए उसकी हाई कोर्ट में याचिका लगी है। बताया गया कि चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना करने से उसे जमानत मिलने का दावा किया गया। इसके बाद चार लोग तंत्र साधना के लिए देवरी के श्मशान घाट पहुंचे थे।
- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
