सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मदनवाड़ा (राजनांदगांव) नक्सली हमले में राष्ट्र की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त सारंगढ़ जिले के संडा निवासी शहीद आरक्षक स्व. सुभाष बेहरा के परिजनों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने शहीद परिवार का कुशलक्षेम जाना और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान शहीद आरक्षक स्व. सुभाष बेहरा के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए परिजनों को तिरंगा ध्वज एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने कहा कि शहीद आरक्षक स्व. सुभाष बेहरा का राष्ट्र की सुरक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए देश की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान दिया, जो पूरे समाज और युवाओं के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि शहीद परिवार ने देश के लिए अपना अनमोल सदस्य खोया है। उनके त्याग और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजयुमो परिवार शहीद परिवार के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करता है तथा हर समय उनके साथ खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर बरमकेला मंडल अध्यक्ष गोकुल विश्वकर्मा, सालर-मल्दा मंडल अध्यक्ष संजय पटेल, महामंत्री दिलीप चौहान, योगेश पहाड़े, महावीर नायक एवं वासु कुमार सहित भाजयुमो के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शहीद आरक्षक स्व. सुभाष बेहरा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को शत्-शत् नमन किया।

- छत्तीसगढ़:मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते का दाह संस्कार पर भड़के लोग, परिवार बोला फैमिली का हिस्सा था मेरा डॉग… - August 8, 2026
- छत्तीसगढ़:चीफ जस्टिस की फोटो पर काला जादू, श्मशान घाट में मरी मछली, नींबू और सिंदूर मिला युवक ने बताया क्यों कराई तांत्रिक क्रिया… - August 8, 2026
- सारंगढ़:चौहान समाज के सामाजिक भवन को मिली बड़ी सौगात, विधायक उत्तरी जांगड़े ने 10 लाख की घोषणा… - August 8, 2026




