सिनेमाघरों में हर हफ्ते कई फिल्में रिलीज होती है. इस समय दर्शकों के देखने के लिए बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्में हैं. इनमें नई रिलीज हॉलीवुड की सुपर हीरो फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है.

हालांकि अब 8वें दिन फिल्म की कमाई में मंदी देखने को मिली है. वहीं, इससे पहले रिलीज हुई जन नायकन (Jana Nayagan) से लेकर धमाल 4 (Dhamaal 4) तक का क्या हाल है, चलिए जानते हैं.
‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ 8वें दिन का कलेक्शन?
टॉम हॉलैंड की फिस्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को दुनियाभर में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, भारत में भी लोग इसे देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि इस फिल्म ने 1 हफ्ते में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. हालांकि रिलीज के 8वें दिन यानि दूसरे गुरुवार को इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने रिलीज के 8वें दिन 9.18 करोड़ की नेट कमाई की है. इसी के साथ भारत में इसका नेट कलेक्शन 329.68 करोड़ रुपये हो गया है.
‘भाई तेरा स्टार है’ का बुरा हाल
स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के साथ पिछले हफ्ते 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली राघव जुयाल (Raghav Juyal) की फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ भी रिलीज हुई थी. लेकिन इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल. रिलीज के आठ दिन भी ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह संघर्ष करती नजर आ रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने आठवें दिन यानी गुरुवार को केवल6 लाख रुपये का ही बिजनेस किया. इससे पहले सातवें दिन बुधवार को फिल्म ने 4 लाख रुपये कमाए थे. वहीं, टोटल बात करे तो फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1.11 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है.
जना नायकन ने तीसरे गुरुवार कितना कमाया?
तमिलनाडु का सीएम बनने के बाद थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन ने शुरुआती में तो अच्छी कमाई की. लेकिन धीरे-धीरे ये वो कमाल नहीं दिखा पाई, जितनी फैंस को इससे उम्मीदें थी. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जना नायकन ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे थर्सडे को 1.60 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 185.15 करोड़ रुपये हो गया है.
क्रिस्टोफर नोलन की द ओडिसी का कैसा हाल?
वहीं, इस लिस्ट में क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म द ओडिसी भी शामिल है. इस हॉलिवुड फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ठिक-ठाक कमाई की है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 21वें दिन यानी तीसरे थर्सडे द ओडिसी ने 2.15 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ फिल्म की भारत में 21 दिनों की कुल नेट कमाई अब 158.75 करोड़ रुपये हो गई है.
धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिर पर मचाया धमाल
सिनेमाघरों में मौजूद सभी फिल्मों की तुलना में अजय देवगन की धमाल 4 ने सबसे कम कमाई है. इसकी एक वजह ये भी है कि अब फिल्म को रिलीज हुए एक महीने होने वाले हैं. ऐसे में इसके लिए लाखों बटरोना भी मुश्किल हो रहा है. जाहिर सी बात है कि अब फिल्म सिनेमाघरों से निकलने की कगार पर है. लेकिन इस फिल्म ने उम्मीद से ज्यादा कमाई है. फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिली था, बावजूद इसके ये 150 करोड़ पार कर गई. वहीं, सैकनिल्क की अ रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 55 लाख रुपये कमाए हैं. वहीं, फिल्म की 28 दिनों की कुल कमाई 163.55 करोड़ रुपये हो गई है.




