सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत प्रदेश के लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, संवर्धन तथा कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। इच्छुक कलाकार 31 अगस्त 2026 तक निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।
योजना के तहत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पाक कला तथा सौंदर्यकला (श्रृंगार) से जुड़े कलाकार आवेदन के पात्र होंगे। आवेदन प्रपत्र संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय की वेबसाइट www.cgculture.in� तथा नया रायपुर स्थित कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन भेजते समय लिफाफे पर “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026” स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा।
योजना के अंतर्गत चयनित कलाकारों का चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य रहेगा। पात्र कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि ई-पेमेंट के माध्यम से प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि प्रत्येक वित्तीय वर्ष में एक बार दी जाएगी।
योजना का लाभ केवल उन कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड तथा पैन कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। प्राप्त सभी प्रविष्टियों का परीक्षण समिति द्वारा किया जाएगा और समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।
संचालक संस्कृति डॉ. संजय कन्नौजे के नेतृत्व में संचालित यह योजना लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे प्रदेश की पारंपरिक लोक कलाओं के संरक्षण, कलाकारों के सम्मान और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
