सारंगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के सख्त निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में सारंगढ़ पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली का एक बार फिर प्रभाव देखने को मिला, जब पुलिस ने ग्राम कोतरी में दबिश देकर एक अवैध शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में महुआ शराब जब्त की।
1 अगस्त 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रेड़ा का एक व्यक्ति अपने मकान में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।
छापेमारी के दौरान आरोपी सूरज केवट के कब्जे से प्लास्टिक बोतलों एवं सिल्वर के बर्तन में रखी कुल 17 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 3,400 रुपये है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और प्रभावी नेतृत्व की सराहना की जा रही है। कार्रवाई में सउनि नरेंद्र मनहर, पीएसआई चंचल, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, विमल जांगड़े, महिला आरक्षक शकुंतला साहू सहित समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
