सारंगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने महंगी बिजली, बढ़े हुए बिजली बिल एवं स्मार्ट मीटर के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने संबोधित किया।
पत्रकार वार्ता में ताराचंद देवांगन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। आंदोलन के तहत जिले भर में आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, ताकि बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को एकत्र कर सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जा सके।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रमुख मांगों में बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेना, स्मार्ट मीटर योजना को बंद करना तथा 400 यूनिट तक निःशुल्क बिजली योजना को पुनः लागू करना शामिल है। उनका कहना था कि बढ़ते बिजली बिलों से आम उपभोक्ता, किसान और छोटे व्यवसायी आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और चरणबद्ध आंदोलन के माध्यम से आम लोगों की आवाज शासन तक पहुंचाई जाएगी।
इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
