सारंगढ़। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों पर किए गए कायराना हमले को लेकर बिनोद भारद्वाज ने केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और यह बेहद चिंताजनक है कि अब रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे राज्यों में काम करने वाले गरीब मजदूर भी सुरक्षित नहीं हैं।
बिनोद भारद्वाज ने कहा कि देश में पर्यटकों के बाद अब मेहनतकश श्रमिकों को आतंकियों का निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके अनुसार इस घटना ने केंद्र सरकार के सुरक्षा संबंधी दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने कुलगाम आतंकी हमले में सक्ती जिले के निवासी दीपक रात्रे तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम छुइहा (धनसीर) निवासी भूपेंद्र भैना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निर्दोष और निहत्थे नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के विरुद्ध घोर अपराध है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है।
बिनोद भारद्वाज ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

- सारंगढ़ स्थापना दिवस सूना क्यों?क्या कांग्रेस विधायकों का दंश झेल रही जिले की जनता – भरत अग्रवाल - September 17, 2026
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
