पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत मिली। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया का सूखा खत्म हो गया है।

इस महीने टीम इंडिया को टी-20 क्रिकेट में निराशा हाथ लगी थी। पहले आयरलैंड जैसी टीम ने व्हाइटवॉश कर दिया और उसके कुछ ही दिनों बाद इंग्लैडं की चीम ने अपनी सरजमीं पर 4-0 से शिकस्त दी। भारत को आखिरकार 7 मुकाबलों के बाद जीत नसीब हुई।
गुरुवार को भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज का शुभारंभ हुआ। 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 125 रन बनाए और 126 का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत इस मुकाबले को जीत तो गया, लेकिन श्रेयस अय्यर के नाम एक काला धब्बा जरूर लग गया। भारत दुनिया के दूसरे ऐसे कप्तान बन गए, जिन्होंने बतौर कप्तान टॉस तो हर मैच में जीता लेकिन मुकाबला हर बार हार गए। ऐसा उनके साथ सात मैचों में हुआ और 8वें मुकाबले में जाकर यह सिलसिला खत्म हुआ। श्रेयस अय्यर से पहले यह काला धब्बा बुल्गारिया के कप्तान प्रकाश मिश्रा के नाम लगा था, जब उन्होंने साल 2021 में 7 मुकाबलों में टॉस तो जीता था लेकिन एक भी मैच नहीं जीत सके थे। इस सूची में अर्जेटीना के क्रिकेट कप्तान हर्नान फेनेल का नाम भी है, जिन्होंने साल 2021-23 के बीच लगातार 6 मुकाबले में टॉस तो जीता लेकिन मैच नहीं जीत सके।
T20I में कप्तान के तौर पर टॉस तो जीता, लेकिन एक भी मैच नहीं जीत पाए – सबसे लंबा सिलसिला
7 – प्रकाश मिश्रा (बुल्गारिया, 2021)
7 – श्रेयस अय्यर (भारत, 2026) – यह सिलसिला आज खत्म हुआ
6 – हर्नान फेनेल (अर्जेंटीना, 2021-2023)
बता दें कि हाल के दिनों में भारतीय टी-20 टीम की लीडरशिप में परिवर्तन हुए हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मेन इन ब्लू ने साल 2026 का टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। उसके बाद जब पहली सीरीज के लिए टी-20 टीम का ऐलान हुआ तब सूर्यकुमार यादव नहीं, श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के कप्तान थे। अक्षर पटेल से उप कप्तानी छीनकर तिलक वर्मा को थमा दी गई। लीडरशिप में चेंज होने के बाद की शुरुआती दो सीरीज और 7 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
- किडनी की पथरी से डायबिटीज तक, कई बीमारियों’ से कुल्थी की दाल दिलाए निजात.. - July 24, 2026
- कटहल की सब्जी ऐसे मसालेदार बनाएंगे, तो नापसंद करने वाले भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे! नोट करें रेसिपी… - July 24, 2026
- पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘थलपति विजय’ की ‘जन नायकन’, ओपनिंग डे पर की ताबड़तोड़ कमाई… - July 24, 2026




