जंगल में रहने वाले भालू के बारे में तो बहुत सुना होगा, जो खूब शहद खाता है. वह खुशबू से आकर्षित होकर मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने के लिए पेड़ पर तक चढ़ जाते हैं, कुछ ऐसा ही हाल एक भालू का छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दिखा, लेकिन इस बार भालू शहद के लिए पेड़ पर नहीं चढ़ा, बल्कि कटहल की खुशबू से आकर्षित होकर पेड़ पर चढ़ गया.

पेड़ पर वह ऐसा चढ़ा कि कई घंटे तक उतर ही नहीं सका.
दरअसल, मनोरा वनपरिक्षेत्र के गजमा गांव में पेड़ पर चढ़ने के बाद भालू पेड़ की टहनी में फंस गया. जब स्थानीय लोगों ने यह नजारा देखा तो वन विभाग को तुरंत सूचना दी और फिर GNWS की टीम मौके पर पहुंच गई.
रेस्क्यू के लिए लगे घंटों
भालू पेड़ पर टहनी के बीच फंसा हुआ था, खुद भालू भी उतर नहीं पा रहा था. उसे रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. पहले तो सीढ़ी लगाई गई, जिसके जरिए उसे उतारने की कोशिश की.
बेहोश कर उतारा नीचे
फिर वन विभाग के कर्मचारी ने भालू को बेहोश किया और कुछ लोग जाल पकड़कर पेड़ के नीचे खड़े हो गए. बेहोशी की हालत में उसे टहनी से निकाला और जाल पर गिर गया. इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. जब उसकी तबीयत ठीक निकली तो जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया.
भालू का हेल्थ चेकअप किया गया.
इस दौरान लोगों की भीड़ भी भालू को देखने के लिए उमड़ पड़ी थी. लोगों ने बताया कि भालू अक्सर पके हुए कटहल को खाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाते हैं.


- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
