फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में 34 स्टार्स है। इस बात का खुलासा फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान ने किया था। उन्होंने यह भी बताया था कि सेट पर करीब 900 लोगों की टीम भी रहती थी।

इन सभी चीजों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का बजट काफी बड़ा था। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स भी सामने आए थे, जिनमें दावा किया जा रहा है कि ‘वेलकम टू द जंगल’ का बजट करीब 250 से 300 करोड़ रुपए है।
‘34 स्टार्स, 900 लोगों की टीम’
किसी हालिया इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा था- कई दिनों तक सेट पर एक साथ करीब 30 एक्टर्स मौजूद रहते थे। हर एक्टर के साथ करीब 5 लोगों की टीम होती थी। इसके अलावा करीब 200 लोगों का प्रोडक्शन स्टाफ भी मौजूद रहता था। जब स्टंट टीम, एक्शन फाइटर्स, घुड़सवार, 150 से 200 जूनियर आर्टिस्ट और डांसर्स शामिल होते थे, तब सेट पर कुल 700 से 900 लोग काम करते थे। शूटिंग के दौरान रोज करीब 200 से 250 गाड़ियां और 50 वैनिटी वैन सेट पर पहुंचती थीं। इस वजह से दो बड़े मैदान में पूरा सेट तैयार किया गया था।
बॉलीवुड में कई मल्टीस्टारर फिल्में शामिल
‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, वामिका गब्बी, आयशा खान, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, जाकिर हुसैन, रंजीत, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राकेश बेदी, सुदेश बेरी और फरीदा जलाल जैसे एक्टर्स नजर आए।
लेकिन, यह पहली हिंदी फिल्म नहीं है जिसमें इतनी बड़ी स्टारकास्ट हो। इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनकी स्टार कास्ट काफी बड़ी है। इन फिल्मों में शामिल है-
शोले (1975): ‘शोले’ हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक मल्टीस्टारर फिल्मों में शामिल है। इसमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, संजीव कुमार, हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, असरानी, जगदीप, ए.के. हंगल और मैकमोहन जैसे कई एक्टर्स थे। उस दौर में फिल्म को काफी पसंद किया गया था। इसने सभी एक्टर्स को एक अलग पहचान दिलवाई थी।
कभी खुशी कभी गम (2001): कभी खुशी कभी गम में करीब लगभग 25 से 30 एक्टर्स थे। इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और फरीदा जलाल जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए थे।
LOC कारगिल (2003): LOC कारगिल को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया। इस वॉर फिल्म में 33 एक्टर्स थे। इसमें संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, मनोज बाजपेयी, नागार्जुन, रानी मुखर्जी, ईशा देओल, रवीना टंडन समेत कई बड़े एक्टर्स थे। इसे हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्मों में गिना जाता है।
ओम शांति ओम (2007): ओम शांति ओम को फराह खान ने डायरेक्ट किया। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस फिल्म के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ में 30 से ज्यादा बॉलीवुड सेलेब्स ने कैमियो किया था।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011): इस फिल्म में 35-40 क्रेडिटेड एक्टर्स थे। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कैटरीना कैफ, कल्कि कोचलिन और नसीरुद्दीन शाह सहित हालांकि लीड स्टारकास्ट संख्या में कम थी।
धुरंधर: द रिवेंज (2026): फिल्म धुरंधर 2 को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन सहित 35 से ज्यादा एक्टर्स साथ नजर आए।
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
