छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में दिल दलहा देने वाला मामला सामने आाय है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET में सफलता नहीं मिलने के बाद एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को लगातार तीसरी बार सफलता नहीं मिल जिस कारण है वह मानसिक रूप से परेशान थी।

छात्रा की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
तीन सालों से तैयारी कर रही थी छात्रा
परिजनों ने बताया कि छात्रा की उम्र 20 साल की थी। वह बीते तीन सालों से पढ़ाई पर फोकस कर रही थी और NEET का तैयारी कर रही थी। इस बार भी सफलता नहीं मिलने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट देखने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।
परिवजों ने बताया कि वह आड़ावाल खासपारा के रहने वाले हैं। छात्रा सुरला हरिका राव नायडू मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रातजब NEET परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ तो वह परिवार के साथ खाना खा रही थी। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में गई और लैपटॉप खोलकर अपना रिजल्ट चेक करने लगी।
परिवार ने समझाया
सफलता नही मिलने पर वह काफी भावुक हो गई थी और परेशान दिख रही थी जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे समझाया। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। छात्रा की मां करीब 3.30 बजे रात उठी और देखा तो बेटी के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। जिसके बाद वह कमरे में पहुंची। अंदर जाकर देखा तो बेटी फंदे से लटकी हुई थी। जिसके बाद परिजन तत्काल उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
NEET एग्जाम में छात्रा को नहीं मिली सफलता
तीन सालों से NEET की तैयारी कर रही थी
रिजल्ट देखने के बाद परेशान थी छात्रा
कमरे में जाकर छात्रा ने लगाई फांसी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
ट्रेनी DSP सुमित चंद्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का है। छात्रा NEET एग्जाम में पास नहीं हो पाई इसलिए तनाव में थी। परिजनों और करीबी लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच हिटमैन’ के संन्यास की खबरों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को किया खारिज.. - July 18, 2026
- सारंगढ़:गांव-गांव से उठेगा स्टार्टअप का बिगुल, आत्मनिर्भर भारत के लिए युवाओं और महिलाओं को संजय भूषण पाण्डेय का आह्वान… - July 18, 2026
- छत्तीसगढ़:NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड, रिजल्ट देखने से पहले परिवार के साथ किया डिनर… - July 18, 2026




