दरिंदगी का खुलासा हुआ है. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पहले तो युवती की हत्या की गई. इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. दरिंदगी यहीं पर नहीं रुकी. इसके बाद सबूत मिटाने की कड़ी में शक के कई टुकड़े करके शिवनाथ नदी में फेंक दिया गया.

आरोपी ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में कई और चौंकाने वाला खुलासे किए हैं. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पुरानी रंजिश के चलते युवती की बेरहमी से हत्या की गई फिर शव के साथ दुष्कर्म किया गया गया और सबूत मिटाने के इरादे से शव के टुकड़े कर शिवनाथ नदी में फेंक दिया. बताया जा रहा है कि युवती रिश्ते में हत्यारोपी रामप्रसाद की भाभी लगती है.
पूरा मामला बेमेतरा जिले के थाना चंदनू क्षेत्र के सोनपुरी गांव का है. गांव से 7 जुलाई को लापता हुई युवती दुकलिहिन बाई का शव 2 दिन बाद यानी 9 जुलाई, 2026 को ग्राम तुमा के पास शिवनाथ नदी में दो अलग-अलग गठरियों में मिला था. यह एक तरह से ब्लाइंड मर्डर था कि क्योंकि शव कई टुकड़ों में था और इसकी पहचान भी नहीं थी. शव की हालत देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
वैज्ञानिक तरीकों से जांच में मिली मदद
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने के लिए ड्रोन, नाव और सर्च लाइट का भी सहारा लिया. इसके लिए पहले ने विशेष टीम गठित की. इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉड को शामिल करके साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की. कई सबूत सामने आने के बाद पुलिस ने गांव के ही रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली को हिरासत में लेकर पूछताछ की.
पूछताछ किया हत्या का खुलासा
शुरुआत में रामप्रसाद झूठ बोलकर पुलिस को गुमराह करता रहा फिर इसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने यह भी कबूल किया कि हत्या के बाद उसने युवती के शव के दुष्कर्म किया. इससे पहले भी 7 जुलाई को युवती के साथ दु्ष्कर्म करने की कोशिश की थी. विरोध करने पर फावड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी.
हत्या के आरोप में जेल काट चुका है आरोपी
इसके बाद भी रामप्रसाद की दरिंदगी नहीं थमी. उसने शव के साथ दुष्कर्म किया और अपराध छिपाने के लिए शव के हाथ-पैर काटकर दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, आरी और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं. इसके बाद थाना चंदनू और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गांव के ही आरोपी रामप्रसाद को को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, 2017 में भी राम प्रसाद एक महिला की हत्या के मामले में सजा काट चुका है.
- लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच हिटमैन’ के संन्यास की खबरों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, अफवाहों को किया खारिज.. - July 18, 2026
- सारंगढ़:गांव-गांव से उठेगा स्टार्टअप का बिगुल, आत्मनिर्भर भारत के लिए युवाओं और महिलाओं को संजय भूषण पाण्डेय का आह्वान… - July 18, 2026
- छत्तीसगढ़:NEET एग्जाम में तीसरी बार नहीं मिली सफलता तो छात्रा ने किया सुसाइड, रिजल्ट देखने से पहले परिवार के साथ किया डिनर… - July 18, 2026




