सारंगढ़। ग्राम पंचायत गुड़ेली में युवा समाजसेवी भागवत साहू ने अपने जन्मदिन को सेवा और शिक्षा के प्रति समर्पित करते हुए लगातार तीसरे वर्ष भी विद्यार्थियों के बीच कॉपी और पेन का वितरण किया। इस प्रेरणादायी पहल के तहत गुड़ेली, सरसरा और सेंदूरस के प्राथमिक, मिडिल एवं हाई स्कूलों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। कॉपी और पेन पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
भागवत साहू की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। कम उम्र में समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार योगदान देने के कारण वे युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर “हैप्पी बर्थडे टू यू” गाते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं शिक्षकों और बच्चों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, लंबी आयु और निरंतर समाज सेवा की कामना की।
इस अवसर पर भागवत साहू ने कहा कि “शिक्षा हर व्यक्ति का सबसे बड़ा अधिकार है। शिक्षा ही इंसान को अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाती है और सही-गलत की पहचान कर समाज में अपने अधिकारों के लिए जागरूक बनाती है। मेरा प्रयास रहेगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सबको पढ़ना है, सबको बढ़ना है और मैं शिक्षा के प्रति हमेशा आपके साथ हूं।”
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक सशक्त समाज की नींव है। शिक्षित व्यक्ति न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज में फैली बुराइयों और भ्रष्टाचार के खिलाफ भी मजबूती से आवाज उठा सकता है। शिक्षा से ही संस्कार, जागरूकता और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।
कार्यक्रम में किशोर पटेल, टीनू बरेठ, महेश साहू, चंदन चौहान, संजू सिदार, टिकेश्वर साहू, प्रकाश श्रीवास, योगेश यादव, मोती निषाद सहित अनेक साथी उपस्थित रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के प्रति समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।
ग्रामीणों का कहना है कि भागवत साहू लगातार तीसरे वर्ष विद्यार्थियों के बीच अध्ययन सामग्री वितरित कर शिक्षा को बढ़ावा देने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनकी यह जनसेवा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा



