रायगढ़: विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 3 व 4 दिसम्बर को..जानिए क्या होगा इस बार ख़ास…

IMG-20211125-WA0059.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

रायगढ़, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के युवाओं को विशेष अवसर एवं मंच प्रदान करने, सांस्कृतिक गतिविधियों से युवाओं का जोडऩे एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा उत्सव का आयोजन विकासखण्ड से जिला स्तर व जिला से राज्य स्तर पर किया जाता है। इसी तारतम्य में रायगढ़ में 3 एवं 4 दिसम्बर 2021 को विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर रोड में किया जाएगा।
युवा उत्सव में 37 विधाओं का आयोजन 15 से 40 एवं 40 से अधिक आयु वर्ग में किया जाना है। जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिन्दी/अंग्रेजी भाषा), शास्त्रीय गायन हिन्दुस्तानी शैली, शास्त्रीय गायन कर्नाटक शैली, सितार वादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन (शास्त्रीय वादन), तबला वादन (शास्त्रीय वादन), वीणा वादन (शास्त्रीय वादन), मृदंगम वादन (शास्त्रीय वादन), हारमोनियम वादन (सुगम वादन), गिटार वादन (भारतीय या पाश्चात्य संगीत), मणीपुरी (शास्त्रीय नृत्य), ओडीसी (शास्त्रीय नृत्य), भरतनाट्य (शास्त्रीय नृत्य), कत्थक (शास्त्रीय नृत्य), कुचीपुड़ी (शास्त्रीय नृत्य), वक्तृत्व कला (तात्कालिक भाषण)विधा को शामिल किया गया है।
इसी तरह पारम्पिरिक एवं अन्य गतिविधियों में सुआ, पंथी, करमा नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य (ट्राईबल डांस), राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़/चाल, रॉक बैंड (सीधे राज्य स्तर पर सम्मिलित किया जाएगा), पारम्परिक वेशभूषा (विविध वेशभूषा) प्रतियोगिता, फूड फेस्टिवल-छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के आधार पर प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता-छत्तीसगढ़ी के लोक संस्कृति के चित्रण के आधार पर, वाद-विवाद (तात्कालिक/समसामयिक विषय), क्विज, निबंध, कबड्डी, खो-खो शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा की गई घोषणानुसार राज्य के लोक साहित्य को भी शामिल किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य विविध संस्कृति एवं विविध बोलियों वाला प्रदेश है, अत: जिला स्तर पर स्थानीय लोक कला (जैसे पेंटिंग, हैण्डीक्राफ्ट, भित्तीचित्र एवं अन्य), लोक भाषा का साहित्य जैसे गोंडी, हल्बी, कुडूक आदि एवं अन्य सभी लोक भाषा के जो भी लोक कलाकार प्रस्तुति देना चाहें यदि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हों, उन सभी को जिला स्तर पर शामिल किया जाएगा।
उपरोक्त विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने हेतु पंजीयन के लिये श्री देवेन्द्र मिश्रा, मो.नं. 9425250454 अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय, रायगढ़ स्टेडियम से संपर्क कर सकते है। विकासखण्ड स्तर के बाद जिला एवं राज्य स्तर पर प्रतिभागियों को भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts