भारत के कुछ राज्यों में मॉनसून दस्तक दे चुका है। बारिश का मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है, जिनमें बालों का झड़ना एक आम समस्या है। दरअसल, हवा में बढ़ी नमी (मॉइस्चर) की वजह से बाल कमजोर होकर ज्यादा टूटने और झड़ने लगते हैं।

ऐसे में, बालों को स्वस्थ बनाए रखने और हेयर फॉल को कम करने के लिए आप कुछ जरूरी टिप्स अपना सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स, जिन्हें फॉलो करके मानसून में बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है –
माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें
बरसात के मौसम में स्कैल्प पर पसीना, धूल और अतिरिक्त तेल जमा होने लगता है, जिससे बाल बेजान और कमजोर महसूस हो सकते हैं। ऐसे, में बालों की सफाई के लिए माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। यह स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है और बालों की प्राकृतिक नमी को भी बनाए रखता है। शैंपू के बाद कंडीशनर लगाने से बाल मुलायम रहते हैं और उलझने की समस्या भी कम हो सकती है।
चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें
मानसून में बाल ज्यादा उलझ सकते हैं, इसलिए बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। इससे बालों पर कम दबाव पड़ता है और टूटने की संभावना कम होती है। कंघी करते समय हमेशा बालों के निचले हिस्से से शुरुआत करें और धीरे-धीरे ऊपर की ओर बढ़ें। साथ ही, गीले बालों में कंघी करने से बचें, क्योंकि इस समय बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और वे आसानी से टूट सकते हैं।
हीट स्टाइलिंग कम से कम करें
बार-बार ब्लो ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर या कर्लिंग मशीन का इस्तेमाल करने से बालों की नमी कम हो सकती है, जिससे वे रूखे और कमजोर हो जाते हैं। पहले से नमी वाले मौसम में हीट स्टाइलिंग बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए मानसून के दौरान ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल जितना कम हो सके उतना बेहतर है। बालों को प्राकृतिक तरीके से सूखने देना और उन्हें ज्यादा हीट से बचाना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
टाइट हेयरस्टाइल बनाने से बचें
बारिश के मौसम में बालों को बहुत ज्यादा कसकर बांधने से बचना चाहिए। लगातार टाइट पोनीटेल, बन या चोटी बनाने से बालों की जड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे बाल टूटने और झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। अगर बाल बांधने जरूरी हों तो उन्हें हल्के और आरामदायक तरीके से बांधें। इससे जड़ों पर अनावश्यक खिंचाव नहीं पड़ेगा और बालों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी कम रहेगा।
पौष्टिक और संतुलित आहार लें
बालों की अच्छी सेहत केवल बाहरी देखभाल से नहीं, बल्कि सही खानपान से भी जुड़ी होती है। बालों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, विटामिन ए, विटामिन सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व जरूरी माने जाते हैं। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें, अंडे, दूध, दही, मेवे और बीज जैसी चीजों को शामिल करने की कोशिश करें। संतुलित आहार न सिर्फ बालों को पोषण देता है, बल्कि उनकी जड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है।


