सारंगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सारंगढ़ और बरमकेला क्षेत्र में पिछले दो दिनों से चलाए गए विशेष यातायात जांच अभियान के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में कुल करीब 55 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।
बरमकेला में जिला यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस ने अवैध प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान प्रेशर हॉर्न के 5 प्रकरण, तीन सवारी के 4 प्रकरण, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने का 1 प्रकरण तथा अन्य नियम उल्लंघन के 4 प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में कुल 14 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
वहीं जिला यातायात पुलिस, जिला परिवहन विभाग और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में संचालित सवारी बसों और स्कूल बसों की भी व्यापक जांच की। इस दौरान बसों के प्रेशर हॉर्न, फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र तथा यात्री सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई।
जांच में कई वाहनों में सुरक्षा संबंधी खामियां पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई। प्रेशर हॉर्न के 10 प्रकरणों में 20 हजार रुपये तथा अग्निशमन यंत्र नहीं मिलने सहित कुल 17 प्रकरणों में 22,300 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहन चलाने की अपील की गई है।


- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




