इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

दोनों टीमें रविवार को खिताबी जंग में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं। ये मुकाबला इसलिए और अधिक रोमांचक हो सकता है क्योंकि इससे पहले दोनों टीमें, जब भिंड़ी थी, तो वैभव सूर्यवंशी से श्रीलंकाई खिलाड़ियों की लड़ाई हो गई थी।
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम को अगर ट्रॉफी अपने नाम करनी है, तो मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी पर भी निगाहें रहने वाली हैं। सूर्यवंशी ने अब तक पूरी सीरीज के दौरान अच्छा खेल नहीं दिखाया है। ऐसे में उनसे फाइनल में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं?
इंडिया ए और श्रीलंका ए का लीग स्टेज में कैसा रहा प्रदर्शन?
इंडिया ए और श्रीलंका ए का लीग स्टेज में प्रदर्शन पर नजर डालें, तो श्रीलंका की टीम ने शानदार खेल दिखाया है। मेजबान टीम ने 4 मुकाबले खेले और 3 मैचों में जीत हासिल की है। दूसरी तरफ भारत ने 4 में से 2 मैचों में जीत दर्ज की। इसी के साथ श्रीलंका अंक तालिका में पहले स्थान पर रही और भारत दूसरे नंबर पर रहा। अफगानिस्तान तीसरे पायदान पर था और इसी वजह से वो फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सका।
Vaibhav Suryavanshi से रहेंगी उम्मीदें
वैभव से फाइनल मुकाबले में उम्मीद रहेगी कि वे बड़ी पारी खेलें। आईपीएल 2026 में रेड हॉट फॉर्म को वे ट्राई सीरीज में जारी नहीं रख सके हैं। इससे पहले खेले गए मुकाबले में श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ उनकी बहस हो गई थी। ऐसे में उनके पास भी मौका होगा कि वे बल्ले से अच्छा प्रदर्शन कर जवाब दें।
कब और कहां खेला जाएगा मैच?
इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच फाइनल मुकाबला दांबुला में खेला जाएगा। मैच रविवार, 21 जून को खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 9:30 बजे होगा।
SL A vs IND A Live Streaming की डिटेल्स-
कहां पर देख सकते हैं इंडिया ए और श्रीलंका ए का फाइनल मैच?
इंडिया ए और श्रीलंका ए (Watch India a vs Afghanistan a match live) का फाइनल मुकाबले का मजा टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर ले सकते हैं। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) के ऐप और वेबसाइट पर की जाएगी, जहां से फैंस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।
फाइनल मुकाबले के लिए इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीमें
भारत ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्रा (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बडोनी, अरशद खान, अशोक शर्मा।
श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर ), अविष्का फर्नांडो, रविन्दु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहन अरच्चिगे (कप्तान), नुवानिडु फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, वानूजा साहन, दुलज समुदिथा, विजयकांत वियास्कंथ कुगाथास मथुलन, विशेन हलाम्बेज, चामिका गुनासेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत।
- फाइनल मुकाबले में भारत-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें; कब और कैसे देखें लाइव? - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में पत्नी को अपना और बच्चों का पेशाब पिलाने वाला, बाल काटकर मुंह पर कालिख पोत बुरी तरह पीटने वाला दरिंदा पति गिरफ्तार… - June 20, 2026

