सारंगढ़। विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जिला भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रबुद्ध जन एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया तथा मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बीईओ आर.एस. प्रधान ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष शिवरतन शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय थे। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक, केराबाई मनहर, कामदा जोल्हे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरे, भुवन मिश्रा, कैलाश नायक, वेदराम जांगड़े, दुर्गा ठाकुर, हरिनाथ खुटे, भरत जाटवर, श्रीमती विलास सारथी, डॉ. मनोज जायसवाल, दीनानाथ खुंटे, नंदकिशोर अग्रवाल, नत्थूलाल केडिया, पदम अग्रवाल, द्वारका साहू, परमा अग्रवाल, अजय नायक, जयप्रकाश बानी, प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र रात्रे, शिवकुमारी सारधन चौहान, स्वप्निल स्वर्णकार सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन अजय जवाहर नायक ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं पूजन के साथ किया गया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में आर.एस. प्रधान ने भारतीय इतिहास की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2026 भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर सामने आया है। उन्होंने सोमनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसे लंबे समय से जुड़े राष्ट्रीय संकल्पों की पूर्ति बताया।
पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान भारत ने अनेक देशों को निःशुल्क वैक्सीन उपलब्ध कराकर मानवता की सेवा का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि शिवरतन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को स्वाभिमानी, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन, बिना अवकाश निरंतर कार्य करने की शैली तथा प्रशासनिक अनुभव का उल्लेख करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून, अनुच्छेद-370 हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न योजनाओं और निर्णयों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज समाज का लगभग प्रत्येक वर्ग केंद्र सरकार की किसी न किसी योजना से लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है और देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने 500 से अधिक प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।




- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

