सारंगढ़-बिलाईगढ़, 15 जून 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितों की सुरक्षा और योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए विशेष सुधार अभियान शुरू किया है। श्रम विभाग ने यह अभियान 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विभाग ने सभी पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने पंजीयन विवरण का सत्यापन एवं संशोधन कराने की अपील की है।
इस अभियान के तहत आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने से पहले श्रमिकों के पंजीयन में दर्ज जानकारी का आधार कार्ड के अनुसार मिलान और आवश्यक संशोधन किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से संचालित होगी।
संशोधन कराने के लिए पंजीकृत श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ नजदीकी सीएससी केंद्र पहुंचना होगा। वहां वीएलई (ऑपरेटर) द्वारा श्रमिक की पहचान का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और रजिस्ट्रेशन अपडेट मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन दर्ज किया जाएगा।

इन जानकारियों में होगा सुधार
हिंदी एवं अंग्रेजी में नाम
जन्म तिथि
लिंग
मोबाइल नंबर
ये दस्तावेज होंगे आवश्यक
संशोधन के लिए आधार कार्ड की स्पष्ट प्रति तथा श्रमिक का सहमति पत्र अनिवार्य होगा। सत्यापन प्रक्रिया में ई-साइन, मोबाइल ओटीपी प्रमाणीकरण और लाइव फोटो कैप्चर किया जाएगा। आवेदन जमा होने के बाद श्रमिक को आवेदन क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके माध्यम से आवेदन की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक की जा सकेगी।
श्रम विभाग ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से समय रहते अपना विवरण अपडेट कराने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए श्रमिक श्रम विभाग कार्यालय अथवा जनपद पंचायत के श्रम संसाधन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
