सारंगढ़-बिलाईगढ़, 14 जून 2026। जल संसाधन विभाग ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी करते हुए महानदी पर निर्मित कलमा बैराज के सभी गेट 16 जून 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक खोले जाने की जानकारी दी है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और नदी के आसपास अनावश्यक गतिविधियों से बचने की अपील की है।
कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग रायगढ़ के अनुसार बैराज के गेट खुलने के बाद महानदी में पानी का बहाव अचानक और अत्यधिक बढ़ सकता है, जिससे नदी के किनारे रहने वाले लोगों और वहां गतिविधियां करने वालों के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस अवधि के दौरान बैराज के नीचे महानदी में मछली पकड़ना, खेती करना, फसल लगाना, नहाना तथा अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधि करना सख्त प्रतिबंधित रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
जल संसाधन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति चेतावनी की अनदेखी करता है और किसी प्रकार की जनहानि या धनहानि होती है, तो उसके लिए विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने तथा इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
