सारंगढ़। ग्राम खर्री में ग्रामीणों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘प्रांजल पैकेज’ पीने के पानी परियोजना का शुभारंभ भगवान श्री सत्यनारायण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती केराबाई मनहर, मंडल अध्यक्ष दीपक साहू, चिंताराम साहू, जगन्नाथ केसरवानी, बंशीधर साहू, सतीश शर्मा, रमेश तिवारी, भरत जाटवार, पूर्व सरपंच खीकबाई साहू, पुरुषोत्तम साहू, रमा साहू, सुशीला साहू, सीताराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक व्यक्ति की मूल आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में वाटर फिल्टर प्लांट की स्थापना को जनहित में एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल बताते हुए इसके संचालक धीरज साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज को बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण जीवन की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश आज आत्मनिर्भरता और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से आमजन के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। ‘प्रांजल पैकेज’ के शुभारंभ से अब ग्रामीणों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद है।

- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
