सारंगढ़। सरकारी शराब दुकान में ‘गर्म बियर’ बेचे जाने और उपभोक्ताओं के साथ हो रहे धोखे की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद आबकारी विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। समाचार प्रकाशन के बाद मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और बिना किसी देरी के दुकान का खराब फ्रीज बदलवा दिया है। अधिकारी की इस त्वरित और जनहितैषी कार्रवाई के बाद अब शराब प्रेमियों को भीषण गर्मी में ठंडी बियर मिल सकेगी।
आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की शहर और मदिरा प्रेमियों के बीच जमकर तारीफ हो रही है। जहां अमूमन सरकारी विभागों में शिकायतों पर कार्रवाई होने में हफ़्तों लग जाते हैं, वहीं श्री वर्मा ने मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए चंद घंटों के भीतर ही नई व्यवस्था सुनिश्चित करा दी। उनकी इस ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से आम जनता और उपभोक्ताओं के बीच आबकारी विभाग की छवि बेहद मजबूत हुई है और विभाग के प्रति विश्वास काफी बढ़ा है

लापरवाहों को दी सख्त हिदायत-
सूत्रों के अनुसार, फ्रीज बदलवाने के साथ-साथ आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा ने दुकान के कर्मचारियों और सेल्समैनों को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि उपभोक्ताओं की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि भविष्य में दोबारा बिजली बिल बचाने या किसी अन्य बहाने से फ्रीज बंद रखने या गर्म बियर बेचने की शिकायत मिली, तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन जैसी कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मदिरा प्रेमियों ने जताया आभार-
दुकान में नया फ्रीज इंस्टॉल होने और ठंडी बियर की उपलब्धता सुनिश्चित होने पर स्थानीय उपभोक्ताओं और मदिरा प्रेमियों ने राहत की सांस ली है। उपभोक्ताओं ने कहा, “अखबार में खबर आने के बाद जिस तरह आबकारी अधिकारी ने तुरंत एक्शन लिया, वह काबिले तारीफ है। अब हमारा पैसा और मूड दोनों खराब होने से बच जाएगा।” जनता ने इस त्वरित समाधान के लिए अख़बार की निष्पक्ष पत्रकारिता और आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा की कार्यशैली का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
