सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 जून 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदा प्रकरणों में मृतकों के आश्रितों के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में पानी में डूबने और सर्पदंश की घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राहत प्रदान की गई है। सरसीवा क्षेत्र के मृतक अजय यादव के पिता फुलसाय यादव, सारंगढ़ तहसील के ग्राम छातादेई के मृतक रामप्रसाद बरिहा की पत्नी बरतमती बरिहा, ग्राम रेड़ा के मृतक राकेश उर्फ पिंटू की माता शांति खूंटे तथा ग्राम टाड़ीपार के मृतक शेरसिंह के पुत्र फूलसाय को पानी में डूबने से हुई मृत्यु के प्रकरण में आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
वहीं, सारंगढ़ तहसील के ग्राम बासनपाली में सर्पदंश से मृत संतोषी सिदार के पति सूरज सिदार को भी राहत राशि प्रदान करने की मंजूरी दी गई है। सभी मामलों में मृतकों के वारिसों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस आर्थिक सहायता से पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिलेगा तथा उन्हें तत्काल आर्थिक राहत प्राप्त होगी।

- 17 सितंबर से गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’, गांव-गांव होंगे जनभागीदारी के कार्यक्रम… - September 10, 2026
- तीन साल बाद भी प्राथमिक शाला के कमरों में कन्या महाविद्यालय, भवन-बाउंड्री और शेड के लिए DMF से 10 लाख की मांग.. - September 10, 2026
- कलेक्टर के नाम पर फर्जी फेसबुक आईडी, मैसेज भेजकर मचाई हलचल! - September 10, 2026
