सारंगढ़। राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी आवेदन प्रविष्टियां 15 जून 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, कोसीर रोड, कॉलेज के पास, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कार्यालयीन समय के दौरान जमा कर सकते हैं।
योजना के तहत ऐसे युवा कलाकार एवं छात्र लाभान्वित हो सकेंगे, जो अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं तथा आर्थिक अभाव के कारण आगे बढ़ने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। संस्कृति विभाग की इस पहल का उद्देश्य प्रदेश की कला, संस्कृति एवं प्रतिभाओं को संरक्षण और प्रोत्साहन प्रदान करना है।
नियमावली के अनुसार गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत विगत छह माह से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों की अधिकतम दो प्रविष्टियां ही स्वीकार की जाएंगी। इन प्रविष्टियों के साथ संबंधित जिलाध्यक्ष की अनुशंसा अनिवार्य होगी। वहीं स्कूल शिक्षा अथवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए संस्था प्रमुख की अनुशंसा भी आवश्यक रखी गई है।
विभागीय अधिकारियों ने पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
योजना की विस्तृत नियमावली एवं निर्धारित आवेदन प्रारूप गूगल ड्राइव पर उपलब्ध है, जहां से इच्छुक आवेदक आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली कलाकारों और विद्यार्थियों के लिए अपनी कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का बेहतर अवसर साबित होगी।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




