सारंगढ़। छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सारंगढ़ श्रीमती सोमा सिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने विकासखंड के शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ को सेवा पुस्तिका संधारण, लंबित वेतन एवं एरियर्स भुगतान, सीएसी अर्जित अवकाश सहित अन्य प्रशासनिक एवं सेवा संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मुद्दों के समाधान से शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी तथा शैक्षणिक कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता आएगी।
नवपदस्थ बीईओ श्रीमती सोमा सिंह ठाकुर ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण का आश्वासन दिया। उनके सकारात्मक रुख से उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारी प्रतिनिधियों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज, छग अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के जिला संयोजक फकीरा यादव, जिलाध्यक्ष विमल कुमार अजगल्ले, जिला सचिव महंगू दास भारद्वाज, ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ भूपेंद्र मनहर, बरमकेला अध्यक्ष इंद्रजीत वर्मा, बिलाईगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सुंदर जाटवर, हुतेन्द्र साहू, रामशरण भारद्वाज, उमाशंकर अनंत, प्यारेलाल नेवारे, कलाराम जोल्हे, श्रीमती उर्मिला अजगल्ले, निरंजन अजय, सोहनलाल सिदार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित रहे।


- रायगढ़ में बदला स्थानीय अवकाश: 9 नवंबर की छुट्टी अब 15 सितंबर को, नवाखाई पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर… - September 10, 2026
- शिक्षा सेवा की मिसाल: भागवत साहू ने बच्चों को बांटी निशुल्क कॉपी-पेन… - September 10, 2026
- साइबर ठगी पर पुलिस का वार, 101 जगह 7,342 लोगों को किया जागरूक… - September 10, 2026
