सारंगढ़-बिलाइगढ़: जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाइगढ़ के अध्यक्ष के जन्मदिन के अवसर पर आज, 06 जून 2026 को क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के आज के अधिकारिक दौरा कार्यक्रम की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें सुबह से लेकर शाम तक कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम शामिल हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनभर की गतिविधियाँ कुछ इस प्रकार रहेंगी, सुबह के कार्यक्रम (सेवा और स्वास्थ्य) सुबह 07:00 बजे ‘विश्व साइकिल दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक विशेष साइकिल यात्रा में भागीदारी के साथ दिन की शुरुआत होगी।
सुबह 09:30 बजे सालर मंडल द्वारा जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशेष फलों से तुला (तोल) कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें अध्यक्ष शामिल होंगे।


सुबह 10:30 बजे स्वास्थ्य और जीवन रक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में वे सहभागिता करेंगे।
सुबह 11:00 बजे युवा मोर्चा नगर मंडल द्वारा जिला अस्पताल में एक विशेष आयोजन किया गया है, जहाँ मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरण किया जाएगा।
सुबह 11:30 बजे वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा एवं उनका आशीर्वाद लिया जाएगा।
दोपहर एवं शाम के कार्यक्रम (जनसंवाद)
दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक: यह समय आरक्षित रखा गया है।
अपराह्न 03:00 बजे से: इस दौरान अध्यक्ष अपने शुभचिंतकों, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे।
नोट- कार्यक्रम आयोजकों द्वारा सूचित किया गया है कि समय और कार्यक्रम में आवश्यकतानुसार आंशिक परिवर्तन किए जा सकते हैं।
अध्यक्ष के जन्मदिन को क्षेत्र में पूरी तरह से सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
- रायगढ़ में बदला स्थानीय अवकाश: 9 नवंबर की छुट्टी अब 15 सितंबर को, नवाखाई पर बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर… - September 10, 2026
- शिक्षा सेवा की मिसाल: भागवत साहू ने बच्चों को बांटी निशुल्क कॉपी-पेन… - September 10, 2026
- साइबर ठगी पर पुलिस का वार, 101 जगह 7,342 लोगों को किया जागरूक… - September 10, 2026
