सारंगढ़। 28 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी रायगढ़ के बैनर तले पीएम श्री सेजेस सारंगढ़ में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह, उमंग और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी बजरंग आदित्य ने कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में एनसीसी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य राजेश केशरवानी, दीपक थवाईत एवं निर्मला सहित डिप्टी कलेक्टर उमेश, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, एसडीएम वर्षा बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया, बीईओ, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य एल.पी. पटेल, रेडक्रॉस प्रभारी, एनएसएस प्रभारी, स्कूल कार्यकारिणी अध्यक्ष तथा विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों और नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया।


- सारंगढ़:नन्हें कदमों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों का दिलाया संकल्प… - July 27, 2026
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026




