सारंगढ़। जिले में उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा एवं आवश्यक वस्तुओं की निगरानी को लेकर प्रशासन लगातार सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बरमकेला क्षेत्र स्थित यश देव किसान सेवा केंद्र डभरा आइओसी एल पेट्रोल पंप पर डीजल विक्रय में अनियमितता पाए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को आगामी आदेश तक सील कर दिया है।
यह कार्रवाई जिला कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर की गई। जांच के लिए गठित संयुक्त टीम में तहसीलदार बरमकेला, सहायक खाद्य अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक शामिल रहे। टीम ने 26 मई 2026 को पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया, जहां डीजल विक्रय में अनियमितता सामने आने पर तत्काल प्रभाव से सीलिंग की कार्रवाई की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता में ईंधन उपलब्ध कराना पेट्रोल पंप संचालकों की जिम्मेदारी है। जांच के दौरान पाए गए तथ्यों को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की गई ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी न हो सके।
संयुक्त टीम की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य पेट्रोल पंप संचालकों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि आम जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।
जिले में लगातार हो रही निरीक्षण एवं जांच कार्रवाइयों को लेकर आम लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की है। लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत होगा तथा अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




