आरसीबी ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 254 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 162 रनों पर ढेर हो गई। आरसीबी ने मैच को बड़े अंतर से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।

हालांकि, पहली पारी के दौरान ही एक बड़ी उपलब्धि आरसीबी ने अपने नाम कर ली थी। सबसे ज्यादा बार टी20 मैच में 250 से ज्यादा रन बनाने के मामले में आरसीबी ने वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीम को पीछे छोड़ दिया था। पंजाब किंग्स को भी आरसीबी ने पीछे छोड़ने का काम किया है।

प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट, जिसमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट भी शामिल की जाती है, उसमें सबसे ज्यादा बार 250 से ज्यादा रन बनाने के मामले में आरसीबी ने कई टीमों को पीछे छोड़ा है। हालांकि, वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी भारतीय टीम के नाम पर दर्ज है। T20 में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने वाली टीमों में टीम इंडिया नंबर वन है, जिसने 7 बार टी20 मैच में 250 से ज्यादा रन एक पारी में बनाए हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोई देश नहीं, बल्कि आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 6 बार 250 से ज्यादा रन टी20 मैचों में बनाए हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चौथी बार टी20 क्रिकेट में 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस तरह आरसीबी ने इंग्लैंड की डोमेस्टिक क्रिकेट टीम सरे, वेस्टइंडीज की टीम, जिम्बाब्वे की टीम और पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया है। इन सभी टीमों ने 3-3 बार टी20 क्रिकेट में 250 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं, विराट कोहली वाली टीम आरसीबी ने चौथी बार ये कमाल किया है। आरसीबी ने दो बार तो इसी सीजन 250 या इससे ज्यादा रनों का टोटल आईपीएल में बनाया है।
T20 में सबसे ज्यादा 250+ स्कोर बनाने वाली टीमें
7 बार – टीम इंडिया
6 बार – सनराइजर्स हैदराबाद
4 बार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु*
3 बार – सरे
3 बार – जिम्बाब्वे
3 बार – वेस्टइंडीज
3 बार – पंजाब किंग्स
आईपीएल के प्लेऑफ्स में पहली बार किसी टीम ने 250 प्लस का टोटल बनाने का रिकॉर्ड भी बनाया है। इससे पहले आईपीएल के प्लेऑफ्स या नॉकआउट मैचों में सबसे बड़ा टोटल 233 रन था, जो गुजरात टाइटन्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2023 में बनाया था। अब आरसीबी ने 254 रन बनाकर जीटी का ही रिकॉर्ड जीटी के ही खिलाफ तोड़ा है। आरसीबी ने इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 250 रन बनाए थे।
- डीजल बिक्री में बड़ी गड़बड़ी उजागर : प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई, पेट्रोल पंप सील… - May 27, 2026
- RCB ने 250+ बनाकर वेस्टइंडीज समेत इन टीमों को छोड़ा पीछे, मगर टीम इंडिया के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड… - May 27, 2026
- छत्तीसगढ़:दल्लीखोली जंगल में राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत 15 वन्यजीवों की रहस्यमयी मौत, डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम… - May 27, 2026

