सारंगढ़।नगर में हालिया घटनाक्रम के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सारंगढ़ पुलिस प्रशासन की चौतरफा तारीफ हो रही है। थाना प्रभारी (टीआई) प्रमोद यादव की अगुवाई में पुलिस ने तत्परता की मिसाल पेश करते हुए, व्यापारी पर दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले तीनों मुख्य आरोपियों को चंद घंटों के भीतर ही दबोचकर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। टीआई यादव के इस ‘क्विक एक्शन’ की बदौलत सारंगढ़ की जागरूक जनता और स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर अटूट भरोसा जताया है।

बारीकी से जारी है विवेचना- प्रमोद यादव
इस पूरे संवेदनशील मामले की कमान खुद थाना प्रभारी प्रमोद यादव संभाल रहे हैं। मामले की हर एंगल से बारीकी से विवेचना की जा रही है। टीआई यादव ने दोटूक शब्दों में अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि “सारंगढ़ में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी।” उन्होंने साफ किया कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और यदि इस घटना में किसी भी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या साजिश सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी बिना किसी भेदभाव के सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों की एकजुटता और पुलिस की मुस्तैदी-
इस कायरतापूर्ण घटना के विरोध में बुलाए गए ‘नगर बंद’ के दौरान सारंगढ़ के सभी व्यापारी संगठन पूरी तरह से एकजुट नजर आए। बंद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टीआई प्रमोद यादव और उनकी पुलिस टीम सड़क पर मुस्तैद रही। पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता को देखकर भयभीत व्यापारियों में दोबारा सुरक्षा का भाव जागा है और उन्होंने पुलिसिया कार्रवाई की सराहना की है।
थाना प्रभारी की मार्मिक अपील-
मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई प्रमोद यादव ने सारंगढ़ वासियों से एक विशेष और मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा है कि— “सोशल मीडिया या चौक-चौराहों पर फैलने वाली किसी भी तरह की भ्रामक खबरों और अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। नगर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है।”
पुलिस की पैनी नजर हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर है। शांति भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों से पुलिस पूरी कड़ाई से निपटेगी। सारंगढ़ पुलिस नगर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
