सारंगढ़। बदलते दौर में जहां बढ़ते ईंधन संकट और पर्यावरण प्रदूषण ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल रखा है, वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘ईंधन बचाओ अभियान’ की अपील का जमीनी असर अब सारंगढ़ में भी साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री की इसी दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने आज एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। वीआईपी संस्कृति और सरकारी चमचमाती गाड़ियों को दरकिनार कर जिला पंचायत अध्यक्ष आज ई-रिक्शा में सवार होकर अपने नियमित कामकाज के लिए जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। उनकी इस सादगी और सकारात्मक कदम ने आम जनता को एक बड़ा संदेश दिया है।

ई-रिक्शा पर्यावरण-मित्र औऱ किफायती-संजय पांडेय
इस सराहनीय पहल के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने वर्तमान समय में लगातार गहराते वैश्विक ईंधन संकट पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों, प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों से भी देशहित और पर्यावरण हित में ईंधन की बचत करने का विशेष आग्रह किया।
मीडिया से चर्चा करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ईंधन बचाओ अभियान सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखने का मूलमंत्र है। ई-रिक्शा जैसे वैकल्पिक और आधुनिक साधन न केवल पर्यावरण को घातक प्रदूषण से बचाते हैं, बल्कि आम जनता के लिए बेहद किफायती, सुलभ और सुविधाजनक भी हैं। हमें अपनी दैनिक जीवन शैली में ऐसे छोटे-छोटे बदलाव लाने होंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष के इस समसामयिक, सार्थक और लीक से हटकर उठाए गए कदम की शहर में जमकर चर्चा हो रही है। दफ्तर पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उनके इस अनुकरणीय कदम का स्वागत किया। जानकारों का कहना है कि एक जनप्रतिनिधि जब खुद जमीन पर उतरकर ऐसा संदेश देता है, तो उसका व्यापक असर समाज पर पड़ता है। संजय पांडेय की इस पहल को क्षेत्र के लोगों ने एक जिम्मेदार नागरिक और संवेदनशील नेतृत्व की बेहतरीन मिसाल बताया है।



- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
