मेष राशि
व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन सुखद होगा। थोड़ा नकारात्मक लगेगा लेकिन सुखद होगा, अच्छा होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी आपका काफी अच्छा दिखाई पड़ रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि
रौब-रुआब आप में बना हुआ है। राजनीतिक स्थिति आपकी अच्छी है, सरकारी स्थिति आपकी अच्छी है। धन का आगमन बढ़ेगा, कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मिथुन राशि
आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा, जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम होगा लेकिन अच्छी स्थिति है। प्रेम-संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि
स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, खर्च की अधिकता कर्ज़ की स्थिति ला सकती है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। नए-नए आय के मार्ग बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि
कोट कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, पिता का साथ होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति, संतान की स्थिति, व्यापार की स्थिति सब कुछ बहुत अद्भुत है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि
भाग्य साथ देगा, यात्रा करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा होगा। धार्मिक, एक तरीके से धार्मिक यात्रा हो सकती है या धर्म-कर्म में हिस्सा ले सकते हैं। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि
चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं, स्वास्थ्य प्रभावित है, प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक है, व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम विवाह की तरफ जाएगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है, लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा या यूं कहें शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित है, प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है, पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ राशि
विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लेखकों के लिए, कवियों के लिए, फिल्मकारों के लिए अच्छा समय चल रहा है। स्वास्थ्य की स्थिति पहले से बेहतर है, प्रेम और संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। भावुकता पर काबू रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग बनेगा, घर में कुछ उत्सव संभव है और कुछ शुभ संस्कार संभव है, घर का वातावरण बड़ा सुखद रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
- IPL 2026 Points Table: लखनऊ को हराकर टॉप-4 में राजस्थान, जानें किस पोजीशन पर कौन सी टीम… - May 20, 2026
- जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद ‘एल्बिनो’ भालू: हमले से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग भी अलर्ट… - May 20, 2026
- छत्तीसगढ़:गरीबों के नाम पर खाते खोलकर IPL सट्टेबाजी का बड़ा रैकेट उजागर, 13 गिरफ्तार… - May 20, 2026

