नई दिल्ली/राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा आज देश के वीरों का सम्मान किया जा रहा है। राष्ट्रपति कोविंद भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्मानित करेंगे। अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी 2019 को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी वायुसेना के साथ हुई हवाई झड़प में पाकिस्तान F-16 फाइटर एयरक्राफ्ट को मार गिया था। 27 फरवरी 2019 को भारतीय सीमा में हमला करने उद्देश्य से घुसे पाकिस्तानी वायुसेना के विमानों को भारतीय वायुसेना ने चैलेंज किया था। इस दौरान भारतीय वायुसेना तत्कालीन विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान लेकर पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश कर गए और उन्होंने अपने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान का F-16 फाइटर एयरक्राफ्ट मार गिराया।
इस दौरान शहीद सप्पर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिला है जिसे राष्ट्रपति द्वारा उनकी पत्नी और बेटी को दिया गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को मार गिराया था।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
