रायपुर। प्रदेश में रविवार को 24 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें राजधानी रायपुर से 3 मरीज शमिल है। राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 21 नवंबर की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.19 प्रतिशत है। रविवार को 24 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 23 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए। राजधानी रायपुर में 3 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में 12848 नमूनों की जाँच हुई है और सक्रिय मामलों की संख्या 295 है। प्रदेश में 21 नवंबर को कोरोना संबंधी मौत दर्ज नहीं हुई है, वहीं 19 जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




