सारंगढ़। जिपं सभापति एवं भाजपा नेत्री संतोषी अरविंद खटकर ने देश के वर्तमान आर्थिक एवं वैश्विक हालात को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील का समर्थन करते हुए कहा है कि देशवासियों को अब से ही संयमित जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से सोने की अनावश्यक खरीदारी से बचने, खाद्य तेल का सीमित उपयोग करने तथा डीजल-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही करने की अपील की है, जो आने वाले समय की चुनौतियों को देखते हुए बेहद महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है।
संतोषी खटकर ने कहा कि खेती-किसानी के क्षेत्र में भी अब बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से रासायनिक खाद पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक एवं जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों और संसाधनों को अपनाने की दिशा में अभी से गंभीर प्रयास शुरू किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी वैश्विक संकट का असर आम जनजीवन पर कम पड़े।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव तथा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियां पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रही हैं। कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और कुछ स्थानों पर ईंधन संकट जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो चुकी है। इसके बावजूद भारत में हालात नियंत्रण में हैं, जो केंद्र सरकार की मजबूत नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।
श्रीमती खटकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा संयमित उपभोग, संसाधनों के संरक्षण और आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर किसी आर्थिक संकट का संकेत नहीं, बल्कि आने वाले वैश्विक तूफान से पहले देश को मजबूत और तैयार करने की रणनीति है। उन्होंने कहा कि देशवासियों को इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए अपने जीवन में सादगी, बचत और स्वदेशी संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
अंत में उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति यदि छोटी-छोटी बचत और संसाधनों के संरक्षण का संकल्प ले, तो देश भविष्य की किसी भी आर्थिक चुनौती का मजबूती से सामना कर सकेगा।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




