सारंगढ़। जिले में चल रहे जनगणना अभियान को लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत चन्दई पहुंचकर जनगणना कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद प्रगणक रुक्मिणी देवांगन से जनगणना कार्य की प्रगति, तकनीकी व्यवस्था तथा मैदानी स्तर पर आ रही समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर ने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों से कहा कि – यह कार्य देश की विकास योजनाओं की आधारशिला है, इसलिए पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सटीकता के साथ सर्वे कार्य किया जाए। उन्होंने यह भी जाना कि मोबाइल एप्लीकेशन, डाटा एंट्री, नेटवर्क या अन्य व्यावहारिक समस्याएं तो सामने नहीं आ रही हैं। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनगणना कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान इंद्रजीत बर्मन एवं उमेश साहू भी उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि – भारत में जनगणना अभियान के तहत 1 मई से 30 मई 2026 तक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों से लगभग 33 महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें मकान की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, बिजली, शौचालय, रसोई गैस सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी शामिल होगी।
बताया गया कि – मुख्य जनगणना का कार्य फरवरी 2027 से प्रारंभ होकर मार्च 2027 तक पूरा किया जाएगा। इस व्यापक प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आंकलन किया जाएगा, जिससे भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में सहायता मिलेगी।

- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
