सारंगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रभु पसंद भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से आयोजित विशेष समर कैंप “नन्हे फरिश्तों की पाठशाला” का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले ही दिन सारंगढ़ क्षेत्र के लगभग 120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिविर को जीवंत बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विधिवत पाठशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अशोका पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राजेश केजरीवाल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल-खेल में सीखने की आदत ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा देती है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती सीमा संजय कन्नौजे ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस शिविर में मिलने वाली सीख को अपने दैनिक जीवन में अपनाना ही असली सफलता है। वहीं प्रज्ञा स्कूल की डायरेक्टर सुजाता सिंह ने बच्चों को समय का सदुपयोग करने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर उज्ज्वल भविष्य बनाने की प्रेरणा दी।
ब्रह्माकुमारीज संचालिका राजयोगिनी कंचन दीदी ने बच्चों को अनुशासन, नैतिकता और श्रेष्ठ आचरण अपनाने का संदेश दिया। शिविर के दौरान राजयोग शिक्षिका मिथीलेश बहन ने बच्चों को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया, जिससे बच्चों ने मानसिक शांति और एकाग्रता का अनुभव किया।
कार्यक्रम में बीके पंकज बहन द्वारा परिचय सत्र का आयोजन किया गया, जबकि चंद्रकांती बहन, कांति बहन एवं अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वसुंधरा बहन के मार्गदर्शन में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
शिविर के समापन पर सभी नन्हे फरिश्तों को अल्पाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
यह समर कैंप बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम बन रहा है, बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास का मजबूत आधार भी तैयार कर रहा है।


- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

