छत्तीसगढ़ के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर्ड BSP कर्मचारी से 45.18 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, 61 वर्षीय जयंत बागची ने पुलिस को बताया कि 10 मार्च 2026 को फेसबुक देखते समय उन्हें भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, सचिन तेंदुलकर और सुधा मूर्ति के नाम से निवेश संबंधी बातें दिखाई गईं। जिसके प्रभावित होकर उन्होंने दिए गए लिंक पर रजिस्ट्रेशन किया। प्रारंभिक तौर पर पंजीयन शुल्क के रूप में 18,998 रुपये जमा कराए गए। इसके बाद कथित अकाउंट मैनेजरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर लगातार पैसे जमा करानी शुरू कर दिए गए।
विदेशों में निवेश का झांसा देकर लिए पैसे
आरोपियों ने खुद को अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग नेटवर्क से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनका कारोबार यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेटस, जापान और ऑस्ट्रेलिया में चलता है। इसी भरोसे में जयंत बागची ने अलग-अलग तारीखों में कुल 45,18,998 रुपये निवेश कर दिए। आरोपियों ने ट्रेडिंग खाते में भारी लाभ दिखाया और करीब 2.70 लाख अमेरिकी डॉलर की निकासी का विकल्प बताया। लेकिन जब प्रार्थी ने रकम वापस मांगी तो क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन और टैक्स के नाम पर पहले 34 लाख रुपये, बाद में 12 लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाया। जब प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक को भी सूचना दी।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस किया दर्ज
प्रार्थी जयंत बागची की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 0217/26 दर्ज किया है। पुलिस ने मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के धारकों के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब मोबाइल नंबर, बैंक खाते, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि ठगी में शामिल नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।
- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




