सारंगढ़। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के करकमलों से हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पुष्पहार से स्वागत के साथ हुई, जिसमें डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, कौशल ठेठवार एवं वरिष्ठ खेल प्रशिक्षकों ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। मंच पर अरुण गुड्डू यादव, गोल्डी नायक, जयप्रकाश बानी, मो. काशिम, मोहम्मद खलील, त्रिलोक, विजेंद्र गुड्डू यादव, भोगेंद्र, कैजार, अब्बास अली सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने अपने संबोधन में कहा कि “पढ़ाई के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल न केवल शारीरिक मजबूती देते हैं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीम वर्क जैसी महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को भी विकसित करते हैं।” उन्होंने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जिले की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “खेल व्यक्ति को अनुशासन और आत्मविश्वास प्रदान करता है। जीवन के हर क्षेत्र में खेल भावना रखने वाले व्यक्ति की पहचान अलग होती है।” उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मेहनत और समर्पण के साथ शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल प्रभारी शिक्षा शर्मा ने शिविर की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया है तथा आने वाले समय में और भी खेलों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक बच्चों एवं युवाओं से नामांकन कराने और इस पहल का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही मीडिया से व्यापक प्रचार-प्रसार का अनुरोध किया।
वरिष्ठ खिलाड़ी गोल्डी नायक ने खेल सुविधाओं के विकास के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कलेक्टर के प्रयासों से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक आरती शुक्ला, ममता साहू, राजाराम उरांव, रमिंज रजा, भोलू यादव, अल्ताफ खान, तौफीक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. आर.बी. तिवारी ने किया, जिन्होंने उपस्थित सभी को नशामुक्ति और स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा आभार प्रदर्शन किया।
यह शिविर निश्चित रूप से सारंगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत मंच साबित होगा, जहां से वे अपने सपनों को नई उड़ान दे सकेंगे।


- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
