धरती का बैकुंठ हैं। कहा जाता है कि जो व्यक्ति बद्रीनाथ के दर्शन करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति जन्म मरण के चक्र से छूट जाता है। बद्रीनाथ भगवान विष्णु का धाम है लेकिन, क्या आप जानते हैं बद्रीनाथ का नाम भगवान विष्णु के नाम पर नहीं बल्कि माता लक्ष्मी के नाम पर पड़ा है।

इस स्थान का इतना महत्व क्यों है। क्या आप यह जानते हैं कि इस स्थान पर सिर्फ भगवान विष्णु की ही नहीं बल्कि माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। आइए जानते हैं बद्रीनाथ की कथा।

बद्रीनाथ का नाम कैसे पड़ा?
एक समय की बात है भगवान विष्णु योग निद्रा में लीन थे। उस दौरान बहुत अधिक बर्फबारी हो रही थी। भगवान विष्णु लगातार ध्यान में लीन होने के कारण बर्फबारी में ढकते जा रहे थे। वह बर्फ से पूरे ढक गए थे। उनकी ऐसी दशा देखकर मां लक्ष्मी को बहुत दुख हुआ। तब माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के पास पहुंची और उन्होंने बेर पेड़ का रुप ले लिया जिसका नाम बदरी था। माता लक्ष्मी इसकी स्वरूप में वर्षों तक भगवान विष्णु की रक्षा करती रहीं और उनके साथ कठोर तर करती रहीं।
जब भगवान विष्णु ध्यान से बाहर आए और उन्होंने अपनी आंख खोली तो देखा की वहां माता लक्ष्मी बद्री वृक्ष के रुप में विराजमान हैं और वह पूरी तरह से बर्फ से ढक चुकी हैं। यह देखकर भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने माता लक्ष्मी से कहा कि तुमने मेरी रक्षा की है और मेरा साधना को पूर्ण होने में मदद की है इसलिए आज से यह स्थान बद्रीनाथ के नाम से जाना जाएगा। साथ ही इस धाम में मेरे साथ साथ तुम्हारी पूजा भी की जाएगी। इस स्थान पर जहां भगवान विष्णु ने तप किया वहां पर आज भी कुंड मौजूद है। कहा जाता है कि इस कुंड का पानी हर मौसम में गर्म रहता है।
बद्रीनाथ में स्थित तप्त कुंड का रहस्य
बद्रीनाथ स्थान पर मौजूद यह कुंड तप्त कुंड है। इतनी ज्यादा ठंड में भी कुड़ का पानी बहुत ज्यादा गर्म रहता है। कई पौराणिक कथाओं और मान्यता है अनुसार,भगवान विष्णु ने अग्नि देव को वरदान दिया था कि वे स्थायी रुप से इस कुंड में निवास करेंगे। फिलहाल, इस कुंड में बद्रीनाथ दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु इस कुंड में स्नान करते हैं।
- भगवान विष्णु ने मां लक्ष्मी को दिया वरदान नाम पड़ा बद्रीनाथ, जानें बद्रीविशाल की कथा… - April 24, 2026
- गर्मियों में स्वाद का नया तड़का कटहल बिरयानी ने जीता दिल… - April 24, 2026
- काली कोहनी और घुटनों पर जमे मैल से हैं परेशान, तो इन घरेलू उपायों से करें साफ, 2 दिनों में मिलेगी निखरी स्किन… - April 24, 2026
