छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आएगा? कहां और कैसे कर सकेंगे चेक…
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही सीजी बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 का रिजल्ट 2026 घोषित करेगा। रिजल्ट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर उपलब्ध होगा।
छात्र एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर का उपयोग करके CGBSE रिजल्ट चेक कर सकेंगे। CGBSE 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 13 मार्च, 2026 तक और 12वीं कक्षा की परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च, 2026 तक आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सीजी बोर्ड 10th, 12th रिजल्ट 2026 कब आएगा?
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10th, 12th का रिजल्ट 2026 कब आएगा?, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) जल्द ही 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, रिजल्ट अप्रैल 2026 के अंत तक जारी होने की संभावना है।
रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इससे पहले बोर्ड रिजल्ट की तारीख और समय की जानकारी देने के लिए आधिकारिक नोटिस जारी करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं और 12वीं रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट हाइलाइट्स
छात्र नीचे दी तालिका में सीजीबीएसई क्लास 10th, 12th रिजल्ट के बारे में सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
विवरण
जानकारी
बोर्ड का नाम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE)
परीक्षा का नाम
CGBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026
रिजल्ट मोड
ऑनलाइन
संभावित रिजल्ट डेट
अप्रैल 2026 के अंत तक
रिजल्ट की घोषणा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से
सीजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
cgbse.nic.in
जरूरी डिटेल
रोल नंबर
मार्कशीट
ऑनलाइन (प्रोविजनल) + ओरिजिनल स्कूल से
कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले आप CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
फिर वेबसाइट के होम पेज पर Chhattisgarh Board 10th Result 2026 या Chhattisgarh Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
अब छात्र एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर और कैप्चा कोड को सही से दर्ज करें।
रिजल्ट देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- वार्ड 9 में चला स्वच्छता का ‘महाअभियान’, नगर को चमकाने उतरी पूरी टीम… - April 20, 2026
- ‘राजस्व पखवाड़ा’ बना राहत का माध्यम: सालों पुराने विवाद सुलझे, हितग्राहियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान… - April 20, 2026
- ‘प्रशासन गांव की ओर’ बना जनसेवा का महाकुंभ: अंडोला शिविर में सैकड़ों समस्याओं का समाधान, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात… - April 20, 2026

