रायपुर: प्रदेश में लगातार बढ़ रहे पारे और भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में आंशिक संशोधन करते हुए इसे समय से पहले शुरू करने का निर्णय लिया है।

20 अप्रैल से बंद होंगे स्कूल
महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों में अब 20 अप्रैल 2026 से ही ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ हो जाएगा। यह अवकाश 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।
इससे पूर्व के आदेश (दिनांक 22/09/2025) के तहत छुट्टियां 1 मई से शुरू होनी थीं, लेकिन वर्तमान में चल रही लू और छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को देखते हुए शासन ने छुट्टियों को 10 दिन पहले से लागू करने का फैसला किया है।
शिक्षकों के लिए लागू नहीं होगा यह नियम
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधित अवकाश केवल छात्रों के लिए है। शिक्षकों के लिए यह आदेश प्रभावी नहीं होगा। उन्हें पूर्ववत विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूल कार्य में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। विभाग ने यह भी साफ किया है कि 22 सितंबर 2025 को जारी मूल आदेश की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से अवर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है। भीषण गर्मी के बीच इस फैसले से अभिभावकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
