वैष्णव महासभा के ‘विष्णु महायज्ञ’ में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – विश्वनाथ बैरागी
सारंगढ़: सनातन संस्कृति के उत्थान और विश्व कल्याण की कामना के साथ छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा मंडल तमनार द्वारा आयोजित होने वाले भव्य ‘श्री श्री विष्णु महायज्ञ’ में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 108 वैष्णव बटुकों के शास्त्रोक्त विधि-विधान से होने वाले सामूहिक ब्रतोपनयन (जनेऊ) संस्कार के साक्षी बनेंगे।
प्रदेश युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा मंडल तमनार एवं लैलूंगा के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया और उन्हें गरिमामय उपस्थिति हेतु औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया आमंत्रण-
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वैष्णव समाज द्वारा किए जा रहे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आगामी 21 अप्रैल को यज्ञ स्थल पर पहुँचने और अनुष्ठान में शामिल होने की पुष्टि की है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर समाज और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन के मुख्य उद्देश्य
विश्वनाथ बैरागी ने बताया कि इस वृहद आयोजन के पीछे मुख्य रूप से तीन उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ना।
महायज्ञ के माध्यम से लोक कल्याण की प्रार्थना।
108 वैष्णव बटुकों का वैदिक रीति-रिवाज से जनेऊ संस्कार संपन्न कराना है।
तैयारियां जोरों पर-
यज्ञ और संस्कार कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तमनार और लैलूंगा क्षेत्र के वैष्णव प्रतिनिधि और कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
इस अवसर पर वैष्णव महासभा के विभिन्न पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इस आयोजन को क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मील का पत्थर बताया।
- गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन! 15 अप्रैल को लगेगा विशाल राजस्व शिविर, मौके पर होंगे सभी जरूरी काम… - April 14, 2026
- आम की खुशबू पर लगेगी बोली! नदीगांव उद्यान में फलबहार नीलामी का बड़ा मौका… - April 14, 2026
- ई-केवाईसी नहीं तो अटक सकती है किस्त! महतारी वंदन योजना को लेकर गांव-गांव में मचा जागरूकता का शंखनाद… - April 14, 2026
