छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मेडिकल बिल पास करने के एवज में रिश्वत लेते रिश्वतखोर ड्रेसर का वीडियो सामने आया है। जहां बाबू बनकर ड्रेसर से रिश्वत लेते कैमरे में कैद हो गए।

जिसमें किशोर चौहान ड्रेसर का पैसा गिनते दिखाई दे रहा है। वीडियो में बाबू साहब को पैसा देने की बात कह रहा है। आरोप है कि, सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों का मेडिकल बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय के बाबू ने मेडिकल बिल पास करने के एवज में पैसे मांगे थे। वीडियो में बाबू पैसे गिनते हुए साहब को पैसा देने की बात कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह- तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मनेंद्रगढ़ में अकाउंटेंट रिश्वत लेते पकड़ाया
मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में छापा मारा था। एक ठेकेदार से काम का बिल पास कराने के एवज में ₹53,000 की मांग की गई थी। इसमें से पहली किश्त ₹20,000 पहले ही नगद दी जा चुकी थी। आज दोपहर ठेकेदार ₹33,000 लेकर सीएमओ के घर पहुंचा। सीएमओ के निर्देश पर ठेकेदार ने यह रकम अकाउंटेंट को दी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नगद राशि ली, पहले से घात लगाए बैठी ACB टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
