छत्तीसगढ़ में एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डीएसपी की बेटी और कंटेंट क्रिएटर निवेदिता मंडावी को अपहरण और गैंगरेप की धमकी दी गई। इस सनसनीखेज साजिश का खुलासा आरोपियों के बीच हुई आपत्तिजनक चैट के सामने आने के बाद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

मामले में केशकाल थाने में एफआईआर दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त कर लिए हैं और उनकी गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और उसी आधार पर साजिश रची गई थी।
बताया गया है कि निवेदिता मंडावी सोशल मीडिया पर आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कंटेंट बनाती हैं। इसी कारण कुछ युवकों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गंभीर अपराध की योजना बनाई थी। हालांकि समय रहते चैट सामने आने से पुलिस ने बड़ी घटना को टाल दिया।
इस मामले पर पुलिस अधिकारी विकास बघेल ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं कपिल चंद्रा ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपत्तिजनक जानकारी की तुरंत सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
