सारंगढ़। जिले में ग्रामीण विकास और जनकल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत में रोजगार एवं आवास दिवस के साथ भव्य चावल उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और हितग्राहियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक ने कहा कि यह उत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि अन्न के प्रति सम्मान और जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अन्न का सम्मान करें और खाद्य संसाधनों की बर्बादी से बचें।

योजनाओं की दी गई जानकारी, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सरपंचों के साथ चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा ग्रामीणों की मांग के आधार पर नए कार्य प्रारंभ किए जाएं।
जल संरक्षण पर विशेष जोर
कार्यक्रम में जल संकट को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण के महत्व पर भी विशेष संवाद किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल बचाने और स्थायी संसाधनों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
हितग्राहियों को मिला लाभ, योजनाओं का निरीक्षण
चावल उत्सव के दौरान पात्र हितग्राहियों को तीन माह का एकमुश्त राशन वितरित किया गया, जिससे ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। इसके साथ ही वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस आयोजन ने न केवल योजनाओं की जानकारी दी, बल्कि ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए आत्मनिर्भरता और जागरूकता का संदेश भी मजबूत किया।
- नेशनल हाईवे पर अवैध महुआ शराब की बड़ी कार्रवाई: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - May 25, 2026
- टीआई प्रमोद यादव की ‘सटीक थ्योरी’ ने पास्को एक्ट के आरोपी को दिलाई 10 साल की सजा… - May 25, 2026
- मां और शिशु की सुरक्षा का संकल्प: कल जिला अस्पताल में लगेगा मेगा PMSMA शिविर, निःशुल्क सोनोग्राफी से लेकर लैब जांच तक मिलेंगी सभी सुविधाएं… - May 24, 2026

