सारंगढ़। ग्राम सहसपानी के ग्रामीणों को लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा था। टावर के अभाव में मोबाइल पूरी तरह बेकार साबित हो रहे थे, जिससे न तो लोगों की बातचीत हो पा रही थी और न ही जरूरी ऑनलाइन कार्य पूरे हो पा रहे थे। अब इस समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

जनचौपाल में उठी आवाज, प्रशासन ने दिखाया त्वरित एक्शन
15 जनवरी को आयोजित रात्रिकालीन जनचौपाल में ग्रामीणों ने नेटवर्क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल समाधान का आश्वासन दिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
तेजी से शुरू हुआ टावर निर्माण कार्य
कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम पंचायत सहसपानी में BSNL टावर लगाने का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया गया है। टावर लगने के बाद क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति में बड़ा सुधार आने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को संचार और डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
ग्रामीणों में खुशी की लहर
टावर निर्माण कार्य शुरू होते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब वे आसानी से बातचीत कर सकेंगे और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।
प्रशासन के प्रति जताया आभार
ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं इंद्रजीत बर्मन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल उनके जीवन को आसान बनाएगी और गांव को डिजिटल रूप से सशक्त करेगी।
जनप्रतिनिधियों व नागरिकों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक धजाराम पटेल (सरपंच), मायाराम पटेल (उपसरपंच), श्रीमती फुलेश्वरी पटेल सहित ग्राम पंचायत के पंचगण एवं गणमान्य नागरिक—गंगाधर बरिहा, गोबिंद पटेल, सुखलाल पटेल, पंचराम उरांव, सुखीराम बरिहा, डोरीलाल चौहान, श्रीनाथ उरांव, गजानंद यादव, फागुलाल चौहान, प्रेमलाल सूर्यवंशी, बंशी कोशले, सहदेव बरिहा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह पहल न सिर्फ संचार सुविधा को मजबूत करेगी, बल्कि सहसपानी को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
