सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक कर उनकी जान ले ली। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक, महिला घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
