नई दिल्लीः Heavy rain this states भारत के दक्षिण राज्यों को फिरहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। दक्षिण राज्यों अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश से जनजीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और पुड्डुचेरी में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इसके अलावा महाराष्ट्र और गोवा में भी बारिश की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में मौसम अभी साफ रहने वाला है।
Heavy rain this states मौसम विभाग ने बताया है कि “तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में 19 तारीख को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।”अगले 4 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा तटीय आंध्र प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान केरल और माहे में तथा अगले 2 दिनों के दौरान तटीय कर्नाटक में बारिश की संभावना है।”
इसके अलावा मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सब डिविजन वाइस वार्निंग सेक्शन में दी गई जानकारी के अनुसार, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के भी कुछ इलाकों में तूफान के साथ बिजली कड़क सकती है, साथ बारिश भी हो सकती है। हालांकि, यहां अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, तेलंगाना और केरल में भी आज भारी बारिश की संभावना है।
- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
