बलौदाबाजार । भाटापारा थाना ग्रामीण सनशाइन इंफ्राबिल्ड चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टर को किया गया गिरफ्तार। देश के विभिन्न राज्यों में करोड़ो की रकम जमा कराकर आम जनता के साथ किया गया धोखाधड़ी
कम समय में जमा रकम को डबल कराने के नाम से करते थे धोखाधड़ी। छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, में कई मामले है दर्ज।

पूछताछ से कम्पनी एवम डायरेक्टर के नाम की सम्पति की मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर सम्पति के दस्तावेजी साक्ष्य शीघ्र एकत्र कर कुर्की की कार्यवाही कराया जाएगा। शेष डायरेक्टर की गिरफ्तारी हेतु दिगर प्रांत भेजी गई टीम
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राम कुमार रावटे पिता स्वर्गीय, बनऊं राम रावटे उम्र 59 वर्ष ग्राम खपरी थाना भाटापारा ग्रामीण ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सनशाइन इंफ्राबिल्ड कारपोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर द्वारा एजेंटों के माध्यम से आम जनता को लोक लुभावनी स्कीम बता कर अधिक ब्याज देने का झांसा देकर 22 लोगों से कूल 180225 रुपया जमा करा कर मैच्योरिटी अवधि के पूर्व उक्त कंपनी को बंद कर फरार हो गया की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 475/2019 धारा 420,34 भादवी, 45 इनामी चिटफंड और धन परिचालन 10 छत्तीसगढ़ के निरीक्षकों का हितों का संरक्षण अधिनियम पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया! प्रकरण की विवेचना एवम आरोपीयो के पता तलाश दौरान कंपनी के संचालक
01.सुरेंद्र सिंह बघेल पिता पुत्तू सिंह बघेल उम्र 37 वर्ष निवासी विनोद नगर भिंड मध्य प्रदेश
2.धर्म सिंह कुशवाहा पिता रामरतन कुशवाहा उम्र 35 वर्ष निवासी भवानीपुर थाना भिंड मध्य प्रदेश
के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से जिला जेल कोरबा से आज दिनांक 17.11.2021 को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिनका न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार के समक्ष पेश किया जाएगा ।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

